
देहरादून। गोर्खाली समाज कोरोना संक्रमण के कारण इस बार हरितालिका तीज सादगी से मनाएगा। गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव कमेटी के आयोजन पर कोरोना भारी पड़ रहा है। गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव कमेटी की मीडिया प्रभारी प्रभा शाह ने सोमवार को बताया गया कि समिति इस तीज उत्सव को कई वर्षों से भव्य मेले के रूप में मनाती आ रही है। विगत वर्ष मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इस मेले को राजकीय मेले का दर्जा देने की घोषणा भी की थी।
उन्होंने बताया कि हिन्दू समाज में मनाया जाने वाला यह एक पवित्र धार्मिक पर्व है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष समिति इस पर्व को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सीमित संख्या में उपस्थित रहकर मनायेगी। उन्होने बताया कि 18 अगस्त को पौधरोपण के तहत एक पौधा एक संकल्प का आयोजन किया जायेगा। 19 अगस्त को विवाहित महिलाएं को मायके में भोज की परम्परा को दर्शाने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन गोर्खाली सुधार सभा में किया जायेगा। 21 अगस्त को तीज उत्सव का आयोजन गोर्खाली सुधार सभा में किया जायेगा।
उन्होने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते इस वर्ष किसी भी गणमान्य अतिथियों को आमंत्रित नहीं किया गया है। इस अवसर पर कमेटी की अध्यक्षत कमला थापा, संरक्षक सूर्य विक्रम शाही, मीनू क्षेत्री, पूजा सुब्बा सहित कई लोग उपस्थित रहे।
from Religion News https://ift.tt/31UxeGU

0 Comments