ads

Ganesh Chaturthi 2020: आज विधि-विधान से घर-घर विराजित होंगे गजानंद https://ift.tt/2QfqH4m

गुना। घर में पधारो गजानंद जी, म्हारे घर में पधारो... की प्रार्थना के साथ शनिवार, 22 अगस्त को घर-घर में भगवान श्री गणेश जी को विधि-विधान के साथ विराजित किया जाएगा। इसके साथ गणेशोत्सव का पर्व शुरु हो जाएगा। इस दौरान पूरे सात दिन तक पार्वती नंदन की विशेष पूजा अर्चना होती रहेगी। सातवें दिन ढोल ग्यारस के अवसर पर गणेश जी को सिंगवासा एवं भुजरिया तालाब में विसर्जित कर दिया जाएगा। इस दौरान गणपति बप्पा मोर्या, अगले बरस तू जल्दी आ का जयघोष वातावरण में गुंजयमान होता रहेगा।

शहर के कैन्ट क्षेत्र में यह विसर्जन अनंत चतुर्दशी पर होगा। वैसे अन्य क्षेत्रों एवं त्यौहार की तरह कोरोना वायरस संक्रमण का असर गणेशोत्सव पर  भी देखने मिलेगा। इस दौरान हर साल लगने वाली भगवान गणेश जी की झांकियां नहीं लगेंगी, वहीं सार्वजनिक आयोजन नहीं होंगे। इसके साथ ही ढोल ग्यारस पर विसर्जन से पूर्व निकाले जाने वाले विमान नहीं निकलेंगे तो तो मंदिरों में भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शनार्थ नहीं पहुँच पाएंगे। इसके साथ ही अनंत चतुर्दशी पर कैन्ट में भी झांकियां नहीं सजेंगी। इसके मद्देनजर गणेशोत्सव की रंगत फीकी रहेगी। हालांकि आस्था फिर भी अपने चरम पर देखने को मिलेगी। 

घरों में विराजेंगे पार्वती नंदन, नहीं सजेंगी झांकियां
पार्वती नंदन भगवान गणेश जी की विशेष आराधना का पर्व गणेशोत्सव 22 अगस्त से शुरु होने जा रहे है। इस दौरान पूर्ण श्रद्धा एवं भक्तिभाव से घर-घर में भगवान गणपति जी की स्थापना की जाएगी। इस मौके पर हर साल लगने वालीं विघ्न विनाशक की झांकियां नहीं सजेंगी। गौरतलब है कि हर साल जिले में हजारों एवं शहर में सैकड़ों स्थानों पर भगवान गणेश जी की आकर्षक झांकियां सजतीं आईं है। जिनमें गणपति जी को विभिन्न मनोहारी रुपों में विराजित किया जाता रहा है। अपने आराध्य के इन रुपों के दर्शन कर भक्तजन निहाल हो जाते थे, किन्तु इस बार उन्हे इस कृपा और आनंद से कोरोना क कारण वंचित रहना होगा। 

गणेशोत्सव के दौरान झांकी लगाने और विमान निकालने को तो प्रतिबंधित किया ही गया है, साथ ही भगवान गणेश जी की प्रतिमा की ऊँचाई भी तय कर दी गई है। प्रतिमा की ऊँची सिर्फ 3 फिट रखी जा सकेगी। मंदिरों में भी अधिक भीड़ नहीं होने दी जाएगी, वहीं सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने के साथ ही मास्क लगाना भी अनिवार्य किया गया है। इससे पहले  शुक्रवार को बाजार में भगवान गणेश जी की प्रतिमाओं की जमकर खरीदी की गई।



from Religion News https://ift.tt/3gl1tfk

Post a Comment

0 Comments